भाजपा ने कहकर नहीं करके दिखाया: प्रदेश महामंत्री

गरीबों को आवास समेत किसानों की आय बढ़ाने का हुआ प्रयास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM (IST)
भाजपा ने कहकर नहीं करके दिखाया: प्रदेश महामंत्री
भाजपा ने कहकर नहीं करके दिखाया: प्रदेश महामंत्री

संतकबीर नगर : आजादी के बाद से अब तक की राजनैतिक परंपरा को बदलते हुए भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ ही दो कदम आगे तक का सफर तय किया है। अब तक कहने की राजनीति चलती थी, भाजपा ने करके दिखाने की राजनीति का युग शुरू कर दिया है।

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक खलीलाबाद के एक होटल में हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्त ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि न जाति देखा गया न वोट की राजनीति का ख्याल। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को मूलमंत्र मानकर समाज के हर वर्ग के लोगों को आवास दिलाने के साथ ही हर योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने को कहा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जिला प्रभारी डा. समीर सिंह ने कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों से विपक्ष के पास विरोध का कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। प्रदेश में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अनिल त्रिपाठी, जगदंबा लाल श्रीचवास्तव, विवेकानंद वर्मा, मंटू राय, अमरीश पाल, अर्जुन चौधरी, दिगपाल पाल, राकेश मिश्र, शिवाजी शुक्ल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया।

chat bot
आपका साथी