बूथ पर सदस्यों का हुआ अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

संतकबीर नगर :भाजपा बूथ अभिनंदन कार्यक्रम में गुरुवार को पदाधिकारियों ने बूथों पर पहुंच कर सदस्यों का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:10 PM (IST)
बूथ पर सदस्यों का हुआ अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
बूथ पर सदस्यों का हुआ अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

संतकबीर नगर :भाजपा बूथ अभिनंदन कार्यक्रम में गुरुवार को पदाधिकारियों ने बूथों पर पहुंच कर सदस्यों का स्वागत किया। माला पहनाकर पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत कराने के साथ बूथ की मजबूती पर जोर दिया।

कांटे मंडल के पचपोखरी सेक्टर में बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए

क्षेत्रीय संयोजक झुग्गी -झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप गुप्ता ने अभिनंदन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के

बदौलत आज पार्टी संपूर्ण भारत में विजय अभियान कायम रखी है। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय पांडेय, पचपोखरी सेक्टर प्रमुख भगवान दास, बूथ अध्यक्ष सुभाष चंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

--

कमल पट्टिका पहनाकर किया स्वागत

संतकबीर नगर : खलीलाबाद

के भदाह में गुरुवार को बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत¨वदर पाल ¨सह जज्जी ने

बतौर मुख्य अतिथि बूथ अध्यक्ष व सदस्यों को कमल रूपी पट्टिका पहनाकर मान बढ़ाया। उन्होंने कहा

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते है। बूथ अध्यक्ष की बदौलत ही पार्टी को मजबूती मिलती है। आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाएं।

बूथ अध्यक्ष सूर्यवंशी चौधरी, राम छैल चौधरी, रामकेश चौरसिया, कृष्ण नंद पांडेय, डा. राम रक्षा शुक्ला, राधेश्याम शर्मा,वीरेंद्र कुमार मौर्य, श्रीराम, राजेंद्र विश्वकर्मा व उनके समिति के सदस्यों को कमल रूपी पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर व्यापारी नेता निरंजन लोहिया, घनश्याम दास बिरला, हृदय नारायण ¨सह, रामेश्वरा नंद शास्त्री लाल बाबा आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में राघवेन्द्र तिवारी तरैनी सेक्टर में अभिनंदन करके बूथ कमेटी का स्वागत किया।

तामेश्वरनाथ में विरेन्द्र शुक्ल, चंदहर सेक्टर में मोतीलाल, महास्थान सेक्टर में इन्द्रासन राजभर, बाघनगर सेक्टर में राकेश मिश्र, सेमरियावां सेक्टर में इंद्रजीत मिश्रा, कानपारा सेक्टर में रामनैन, बूधा में रमेश, बसडीला में विजयी पांडेय, जूरी में प्रेमचंद्र निषाद, गोलाबाजार , स्टेशन पुरवा सेक्टर में उर्मिला त्रिपाठी, किरन प्रजापति, बूथों पर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष व कमेटी का सम्मान किया। खलीलाबाद विधानसभा संयोजक आनंद त्रिपाठी ने संबोधित करके कल्याणकारी नीतियों से जरूरतमंदों को लाभान्वित करने का आह्वान किया।

---------

भाजपा शासन में ही सभी का विकास : शिवाजी

दुधारा: लोहरौली मंडल में गुरुवार बूथ अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। बूथ अध्यक्षों व समिति के सदस्यों का स्वागत किया करके चुनाव में सफलता अर्जित करने के लिए ध्येय मंत्र दिया गया।

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा शिवाजी शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उनके द्वारा की गई मेहनत के बलबूते आज बीजेपी केंद्र व 20 राज्यों की सत्ता में काबिज है। आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं कर मेहनत के बलबूते एक बार फिर लोकसभा चुनाव में चुनाव फतह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि

सभी कार्यकर्ताओं से मनोयोग से पार्टी की खूबियों को जनता के बीच में पहुंचाने का कार्य करें। जनकल्याणकारी नीतियों से जरूरतमंदों को लाभांवित कराएं।

इस मौके पर बेलहर मंडल अध्यक्ष जयनाथ ¨सह, चंद्रभान पासवान, अनय यादव, रवि विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी