सभी की भावनाओं का करें सम्मान

हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 11:14 PM (IST)
सभी की भावनाओं का करें सम्मान
सभी की भावनाओं का करें सम्मान

संतकबीर नगर: हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान मिलने पर पुरस्कृत हुई कुमारी विमला ने कहा कि प्राचीन काल से ही इस देश में दुनियाभर से अनेक समुदाय के लोग आए। ये वृहद भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन गए। द्वितीय स्थान मिलने पुरस्कृत हुई शालू ने कहा कि विविधता में एकता इस देश के एकीकरण का मूल मंत्र है। इसलिए हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कृष्ण कुमार मिश्र को तृतीय स्थान मिलने पर पुरस्कार व विनीत अनुप्रिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल की अध्यक्षता डा. दिनेश गुप्त ने की। कार्यक्रम का संचालन डा. विजय कुमार मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन डा. अमर सिंह गौतम ने की।

chat bot
आपका साथी