आज से हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मी,प्रभावित होगी आपात सेवा

अस्पतालों तक मरीजों को पहुंचाने के लिए 102 और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था है। सरकारी स्तर से कर्मियों की छंटनी किए जाने को लेकर यह लोग 22 और 23 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। सीएमओ ने जिम्मेदार कर्मियों के साथ बैठक करके हड़ताल की दशा में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी की। इसे लेकर सरकार द्वारा एस्मा के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:26 AM (IST)
आज से हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मी,प्रभावित होगी आपात सेवा
आज से हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मी,प्रभावित होगी आपात सेवा

संतकबीर नगर:अस्पतालों तक मरीजों को पहुंचाने के लिए 102 और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था है। सरकारी स्तर से कर्मियों की छंटनी किए जाने को लेकर यह लोग 22 और 23 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। सीएमओ ने जिम्मेदार कर्मियों के साथ बैठक करके हड़ताल की दशा में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी की। इसे लेकर सरकार द्वारा एस्मा के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ग्रामीण के निदेशक पंकज कुमार ने सीएमओ को पत्र भेज कर एंबुलेंस कर्मियों द्वारा 22 व 23 को हड़ताल किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित करने का प्रयास किया जाएगा। समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी है। जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मरीजों को कोई असुविधा न होने पाए। सीएमओ डा. हरगोविद सिंह ने शनिवार को 108 वाहनों के प्रभारी डा. एके सिन्हा को निर्देश दिया कि यदि हड़ताल होती है तो इससे निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल बना ली जानी चाहिए।

एंबुलेंस कर्मियों द्वारा हड़ताल की चेतावनी पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण वी हेकाली झिमोमी ने एस्मा के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सीएमओ को इस बावत पत्र भेजकर हड़ताल में शामिल कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी