छत की सटरिग कर रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत

संतकबीर नगर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में मंगलवार को छत की सटरिग के दौरान बल्ली टूटने से मजदूर नीचे गिरा और अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 12:07 AM (IST)
छत की सटरिग कर रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत
छत की सटरिग कर रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत

संतकबीर नगर : कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में मंगलवार को छत की सटरिग के दौरान बल्ली टूटने से मजदूर नीचे गिर गया। मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिश्रौलिया निवासी बीस वर्षीय अमन कुमार गांव में एक व्यक्ति के छत की सटरिग कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे के अचानक एक बल्ली टूट गई और वह नीचे गिर गया। इसी दौरान मजदूर के ऊपर छत का मलबा भी गिर गया। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उसको बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वजन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

चोरी का सामान बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

संतकबीर नगर: पुलिस ने चोरी के पंपसेट के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

बघौली पुलिस चौकी के प्रभारी शशिकांत तिवारी ने बताया कि बरामद पंपंपसेट बखिरा थानाक्षेत्र के सिंहोरवा निवासी सुरेंद्र पाठक का है। आरोपित जगदीश गौड़ जगदीशपुर, बखिरा तथा इंद्रजीत ग्राम मोलनापुर, थाना महुली का निवासी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गांजा के साथ बदमाश गिरफ्तार

संतकबीर नगर : पुलिस ने मंगलवार की सुबह डेढ़ किग्रा गांजा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शकील उर्फ मुन्नन दुर्गजोत का निवासी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी