खलीलाबाद ब्लाक के 30 विद्यालयों भेजा नोटिस

जनपद में अमान्य विद्यालय की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश है। खलीलाबाद ब्लाक में पहले चरण में 31 विद्यालयों की सूची तैयार हुई। इसमें छह विद्यालय बंद कराएं गए। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने 30 विद्यालयों को नोटिस जारी किया। विद्यालय संचालकों से मानक व मान्यता के बाद ही विद्यालय चलाने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 May 2018 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 May 2018 10:57 PM (IST)
खलीलाबाद ब्लाक के 30 विद्यालयों भेजा नोटिस
खलीलाबाद ब्लाक के 30 विद्यालयों भेजा नोटिस

संतकबीर नगर : जनपद में अमान्य विद्यालय की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश है। खलीलाबाद ब्लाक में पहले चरण में 31 विद्यालयों की सूची तैयार हुई। इसमें छह विद्यालय बंद कराएं गए। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने 30 विद्यालयों को नोटिस जारी किया। विद्यालय संचालकों से मानक व मान्यता के बाद ही विद्यालय चलाने का निर्देश दिया।

बीईओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि न्याय पंचायत को केंद्र बनाकर अमान्य विद्यालय ढूंढ जा रहे है। ब्लाक क्षेत्र में खलीलाबाद एनपीआरसी में पांच, मगहर में तीन, विश्वनाथपुर में चार, एकमा में तीन-तीन, मैलानी

,सिकरी में दो-दो, मीरगंज, गडसरपार, चकदही, कोडरा, देवरिया गंगा, गडासपार, गिरधपुर, सरौली में एक-एक विद्यालय शामिल है।

बीईओ खलीलाबाद अजय कुमार तिवारी ने शनिवार को दर्जन भर विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। दलेलगंज विद्यालय में सुबह 7.20 तक विद्यालय बंद मिला। यहां रूक कर पता करने लगे तभी राकेश तिवारी आनन-फानन में पहुंचे। 40 विद्यालय में देरी से पहुंचने पर चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ पूमावि मगहर से प्रतिभा की संबद्धता समाप्त करके नाथनगर ब्लाक में भेज दिया। मगहर से शिव कुमार दूबे को वापस सरौली के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी