रहस्यमय परिस्थितियो में दंपति झुलसे

संतकबीर नगर: महुली थाना क्षेत्र के परसौना निवासी एक दंपति मंगलवार की दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों स

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 10:54 PM (IST)
रहस्यमय परिस्थितियो में दंपति झुलसे

संतकबीर नगर:

महुली थाना क्षेत्र के परसौना निवासी एक दंपति मंगलवार की दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों से झुलस गए। कमरे में आग से झुलसे दंपति को परिजनों ने नाथनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।

महुली थाना क्षेत्र के परसौना निवासी राम भरथ की पत्नी प्रियंका अपने कमरे में अकेली थी कि उसी समय कमरे से तेज धुंआ उठने लगा। चीख सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच कर दोनों को बाहर निकाले। शरीर में लगी आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने दोनो को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष महुली रमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नही है। किसी प्रकार की तहरीर भी नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी