पचीस दिन बाद कब्र से मिला विवाहिता का शव

हैंसर बाजार : थाना क्षेत्र के बैरहा निवासिनी महिला का शव गुरुवार को कब्र खोदकर निकाला गया। महिला पच

By Edited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 11:36 PM (IST)
पचीस दिन बाद कब्र से मिला विवाहिता का शव

हैंसर बाजार : थाना क्षेत्र के बैरहा निवासिनी महिला का शव गुरुवार को कब्र खोदकर निकाला गया। महिला पचीस दिन से गायब थी। इसकी सूचना गांव के ही एक व्यक्ति ने छपरा में विवाहिता के मायके वालों को दी थी। मायके वालों ने पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घाघरा नदी के किनारे शव को कब्र में होने की सूचना किसी ने विवाहिता केक मायके वालों को दी।

मायके वालों ने थाने पहुंचकर कब्र को खोदवाने की मांग की। पुलिस ने डीएम से आदेश ले कर गुरुवार की शाम को कब्र खोदवाया तो बात सही निकली। मृतका के पिता ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में किया। पुलिस शव की पहचान होने के बाद अपने कब्जे में ले लिया है।

थाना धनघटा के छपरा मगर्वी निवासी काशीनाथ अपनी बेटी शोभा का विवाह बैरहा निवासी अर¨वद के साथ किया था। दहेज मे अंगूठी व नकदी के लिए बार बार उसे प्रताडित करता रहा। बीते 3 अप्रैल को विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। जिसकी सूचना जब उसके मायके पहुंची तो परिजन बेटी की तलाश करनी शुरू की। बुधवार को बैरहा के कुछ लोगों ने काशी को सूचना दिया कि दौलतपुर गांव के सीध में घाघरा नदी के किनारे एक स्थान पर काफी नमक का पैकेट पड़ा है। जानवर उस स्थान को बार बार खोद रहे हैं। विवाहिता के मायके वाले इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने डीएम से उक्त कब्र खोदने का आदेश ले कर गुरुवार को कब्र मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार व उप निरीक्षक राजेश गुप्ता व विनोद कुमार की मौजूद्रगी में खोदवाया तो एक शव मिला। जो लाल साड़ी में बंधा था उपर से धोती पड़ी थी। पुलिस ने बाहर निकलवा कर उसकी पहचान करवाया मृतका के पिता काशी ने उसकी पहचान बेटी शोभा के रूप में किया। बेटी का शव देख कर परिजन दहाडे़ मार कर चिल्लाने लगे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया है। इस संबंध में पूछने पर इंस्पेक्टर आर डी मौर्या ने बताया कि मुकदमा तो दर्ज पहले कर लिया गया था।

chat bot
आपका साथी