स्कार्पियो की ठोकर से वृद्वा की मौत
संत कबीर नगर : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम आवास में शनिवार की रात स्कार्पियों की ठोकर से
संत कबीर नगर :
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम आवास में शनिवार की रात स्कार्पियों की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वाहन सवार लोगों ने वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कांशीराम आवास निवासी 65 वर्षीय गुलबा देवी रात में घर के बाहर सो रही थी। इसी बीच दो बजे के करीब एक स्कार्पियो ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे वह घायल हो गई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। घटना की तहरीर मृतका के बेटे केशव लाल ने कोतवाली दे दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा कायम नही हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।