होलिका दहन के बाद छायी होली की मस्ती

संत कबीर नगर गुरुवार को देर शाम होलिका दहन के बाद लोग होली की मस्ती में डूब गये। इस महा पर्व की पू

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 08:42 PM (IST)
होलिका दहन के बाद छायी होली की मस्ती

संत कबीर नगर

गुरुवार को देर शाम होलिका दहन के बाद लोग होली की मस्ती में डूब गये। इस महा पर्व की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह भी हुए, जिसमें अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने का दौर चला। इस दौरान बच्चे भी मस्ती में दिखे और बड़ों पर रंग डाला। गावों में महिलाओं ने महिलाओं एवं युवाओं ने लोगों पर रंग डालकर डालकर हुड़दंग मचाया।

होली की पूर्व संध्या पर नगर में आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। अबीर-गुलाल के छींटे व फाल्गुनी गीतों से वातावरण सराबोर तो रहा ही, ठंडई के साथ-साथ ठहाकों का भी दौर जमकर चला। इस दौरान कलाकारों ने भोजपुरी गीतों, लतीफों व जोगिरा सरररर के ढेर सारे कार्यक्रम प्रस्तुत किएपूरा पंडाल हंसी-ठहाकों से गूंजता रहा। फगुआ बहार कार्यक्रम की होली खेले रघुबीरा अवध में' खूब थिरके। रंगों के फौव्वारे से माहौल और भी गुलजार हो उठा। इसी क्रम में निुर्गन भक्ति गीत, फाग का देर रात तक चले इस गीत-संगीत कार्यक्रम के बाद शायरी व लतीफे भी खूब सुनाए गए। श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सराबोर किया। यहां गीत-संगीत के कार्यक्रम में अबीर-गुलाल लगा आगंतुकों होली की शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में गोला बाजार, मडया आदि स्थानों पर आकर्षक होली गीत प्रस्तुत किया। खलीलाबाद ब्लाक के महाथान स्थान, दुघरा, सरैया, मगहर के साथ बघौली, मेहदावल, धनघटा, चुरेब में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर दुर्गा मंदिर के पुजारी राधेश्याम त्रिपाठी ने होली की शुभकामना दी है।

chat bot
आपका साथी