विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर : मेंहदावल क्षेत्र के चनगहिया गांव में गुरुवार की रात घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 10:28 PM (IST)
विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर : मेंहदावल क्षेत्र के चनगहिया गांव में गुरुवार की रात घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर मुकामी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रपट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

थाने में दी गई तहरीर में पीडि़त महिला ने कहा कि गांव के नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ चल रहा था। प्रवचन के बाद हो रही रासलीला ग्राम ¨सगरहट निवासी एक युवक देखने आया हुआ था। मैं अकेली ही घर पर सो रही थी। रात में युवक घर में घुसकर उसके साथ गलत काम करने लगा। विरोध करने पर वह धमकी देने लगा। इसी दौरान घर के लोग शोर सुनकर आ गए और उसको पकड़ कर मारने लगे। धुनाई के दौरान काफी लोग मौके पर पहुंचे गए। इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ग्राम ¨सगहरट निवासी रमेश चौधरी के खिलाफ धारा 376 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता महिला को पुलिस की अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है। चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी