भाजपा में हर वर्ग का सम्मान: डा. रमापति

संत कबीर नगर : भाजपा के सदस्यता अभियान की कड़ी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी शुक्रवार

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 10:49 PM (IST)
भाजपा में हर वर्ग का सम्मान: डा. रमापति

संत कबीर नगर : भाजपा के सदस्यता अभियान की कड़ी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के तीन कार्यक्रमों में शामिल हुए और ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित करने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश व प्रदेश को खुशहाल रख सकती है।

डा. त्रिपाठी हैंसर ब्लाक के नेतवा पुर गांव में पहुंचे पार्टी की नीतियों को समझाने का काम किया। अस्सी प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी वाले इस गांव में पार्टी की सदस्यता लेने वालों की भीड़ लग गई। कार्यकर्ता आनलाइन आवेदन भर कर लगभग दो सौ लोगो को पार्टी की सदस्यता प्रदान किये। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डा त्रिपाठी ने कहा कि अल्पसंख्यकों को पार्टी से दूर जाने की कोई जरूरत नही है। पार्टी सभी समाज व वर्गो का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई व भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है। हमारी विदेश नीति से बिरोधियों के मंसूबे पस्त हुए हैं। अब जरुरत इस बात की है कि प्रदेश का विकास करने के लिए जनता यहां सरकार बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को खत्म करने में भाजपा का कोई विकल्प मौजूद नही है। सपा की कथनी व करनी में जमीन आसमान का फर्क है। इसी प्रकार पौली के परसा व लोहरैया के सदस्यता अभियान में श्री त्रिपाठी ने शिरकत किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, गंगा ¨सह सैथवार, गणेश पांडेय, अशोक यादव, अमित श्रीवास्तव, मारकण्डे राय, हेमंत चतुर्वेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ------------------------

सदस्य बनाने घर-घर पहुंचे भाजपाई

फोटो 19एसकेटी- 22मेंहदावल :

सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घर घर

संपर्क करके सदस्य बनाने का कार्य किया। मेंहदावल में भाजपा नेता अविनाश ¨सह बुलबुल, अरुण ¨सह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने घर घर जाकर पांच सौ से अधिक लोगों को सदस्य बनाया। जंगल

दशहर में भाजपा अवध क्षेत्र के जनप्रबंधन संयोजक पूर्व इंजीनियर केपी श्रीवास्तव की अगुवाई में बूथों पर सदस्य बनाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में भाजपा के जिला महामंत्री राजेश ¨सह, भूपेंद्र त्रिपाठी ने भी अपने निर्धारित बूथों पर सदस्य बनाने का कार्य किया। इसी तरह भाजपा शैक्षिक संगठन के प्रदेश सदस्यता प्रमुख सुभाष यदुवंश ने मंडल अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी के साथ शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर सदस्य बनाया।

chat bot
आपका साथी