मंडल स्तर पर विजेता टीम पुरस्कृत

संत कबीर नगर : मंडलीय स्काउट गाइड रैली में बस्ती मंडल में संत कबीर नगर की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 11:35 PM (IST)
मंडल स्तर पर विजेता टीम पुरस्कृत

संत कबीर नगर : मंडलीय स्काउट गाइड रैली में बस्ती मंडल में संत कबीर नगर की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया है। अब टीम प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेगी। इन बच्चों को गुरुवार को सम्मानित किया गया।

सोलहवीं मंडलीय स्काउट गाइड तीन दिवसीय रैली में बस्ती के सक्सरिया इंटर कालेज में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दम खम दिखाकर प्रथम स्थान अíजत किया। स्थान अíजत करने वाले स्काउट गाइड को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राम पाल ¨सह ने पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश कुमार पांडेय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा, जिला गाइड कैप्टन शोभा ¨सह राठौर, प्राशिसं अध्यक्ष नर¨सह यादव, रामसरन यादव, विजय लक्ष्मी, अनुराधा, सत्यावती, शकुंतला, मनीषा यादव, अशवारुल हक, विजय नाथ यादव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी