महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता : आइजी

By Edited By: Publish:Tue, 23 Sep 2014 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 23 Sep 2014 01:18 AM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता : आइजी

संत कबीर नगर: जनपद दौरे के क्रम में सोमवार को सायंकाल आइजी ने पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस के अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं से कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने का सख्त निर्देश पुलिस के अफसरों को दिया। आइजी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अवैध खनन किसी भी हालत में न होने पाए। 156/3 के तहत दर्ज किए गये मुकदमों का बारीकी से विवेचना और दोषियों को किसी भी हालत न छोड़ने फरमान जारी किया। चोरी व लूट की घटना होने पर थानाध्यक्षों को चेताया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, एएसपी डा. मनोज कुमार, सीओ अरविन्द कुमार वर्मा, आरके शर्मा, एमएस सिद्दीकी, थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, संजय राय, रुदल यादव, बृजेश कुमार यादव, पंकज सिंह, कोतवाली प्रभारी गोरख नाथ यादव, मंजू पांडेय, सुधीर सिंह मौजूद रहे।

राजनीतिक दलों की ओर से सपा जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, रामप्रकाश यादव, चेयरमैन मगहर अश्वनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा रामललित चौधरी, विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस परवेज खां, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस नाजिम खां, भाजपा नेता बद्री प्रसाद यादव, डा. पीके विश्वास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनसे आइजी ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुझाव मांगा।

chat bot
आपका साथी