भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न पर लगे अंकुश

By Edited By: Publish:Thu, 17 Apr 2014 01:07 AM (IST) Updated:Thu, 17 Apr 2014 01:07 AM (IST)
भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न पर लगे अंकुश

जागरण संवाददाता, धनघटा, संत कबीर नगर :

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी दल जोर आजमाइश शुरू कर दिए हैं। प्रत्याशी जनता को रिझाने में व्यस्त हैं, वहीं मतदाता भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं गिनाने से नहीं चूक रहे। मतदाता जागरुकता हेतु दैनिक जागरण द्वारा आम जनमानस की ताकत देने के लिए घोषणा पत्र प्रकाशित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रस्तुत है शिक्षिका सुनीता कसौधन का घोषणा पत्र।

- महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो, ताकि वह स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

- भय, भूख व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे तथा महंगाई को नियंत्रित किया जाए।

3- लचर कानून को सख्त बनाया जाए।

4-क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।

5- पिछड़े क्षेत्र में उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाए।

chat bot
आपका साथी