डीपीआरओ समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव

अब तक 18328 नमूनों की कराई जा चुकी है जांच

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 06:11 AM (IST)
डीपीआरओ समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव
डीपीआरओ समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव

संत कबीरनगर: बुधवार को जिले के 11 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमितों में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) भी शामिल हैं। इसके साथ ही 23 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 577 हो गई है। आठ संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

जिलाधिकारी रवीश गुप्त ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी जांच में पॉजिटिव मिले हैं। इनके संपर्क में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर जांच कारवाई जा रही है। डीपीआरओ कार्यालय को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही विकास विभाग में जो भी लोग संदिग्ध हैं, उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा बताया कि नए पॉजिटिव में डीपीआरओ के अलावा खलीलाबाद ब्लाक के चार, सांथा ब्लाक के तीन, बघौली ब्लाक के दो लोग हैं। इन्हें सेंट थामस इंटर कालेज खलीलाबाद के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक 18,328 नमूने की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 16,240 निगेटिव और 577 लोग पॉजिटिव निकले हैं। जबकि कुल 401 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।

chat bot
आपका साथी