अयोध्या जा रहे हियुवा कार्यकर्ता गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sun, 20 Oct 2013 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2013 12:25 AM (IST)
अयोध्या जा रहे हियुवा कार्यकर्ता गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, संत कबीर नगर : बखिरा पुलिस ने शुक्रवार को नंदौर चौराहे से होकर अयोध्या जा रहे एक दर्जन हियुवा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। दो घंटे बाद हियुवा कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि एक दर्जन हियुवा कार्यकर्ता विहिप द्वारा अयोध्या में आयोजित संकल्प सभा में भाग लेने जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पीके चौबे मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार करके सभी को थाने पर ले आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर गिरफ्तारी की गई थी। उन्हें दो घंटे तक थाने पर रखने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार लोगों में जिला महामंत्री अवध नरेश कसेरा, मंत्री टुनटुन राय, राजू उपाध्याय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, रामप्रकाश विश्वकर्मा, सिंपुल राय, विजय कुमार, सोहन, बहादुर, रामकुमार चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी