छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को घर में घुस कर पीटा

जागरण संवाददाता, चन्दौसी: छेड़छाड़ कर विरोध करने पर घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट की। जिसमें महिला जख्मी हो गई। कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज कर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM (IST)
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को घर में घुस कर पीटा
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को घर में घुस कर पीटा

चन्दौसी : छेड़छाड़ कर विरोध करने पर घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट की। जिसमें महिला जख्मी हो गई। कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज कर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि आठ जुलाई की सुबह सात बजे वह मोहल्ले में ही स्थित एक दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में खड़ा मोहल्ले का युवक उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। उसने उस समय युवक को डांट फटकार लगा कर भगा दिया। वह सामान खरीद कर घर पहुंची ही थी। उसी समय कुछ लोग गाली-गलौच करते हुए घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह जख्मी हो गई। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में उसने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी