शहर में लगाई जाएगी सेनेटरी पैड की मशीन

चन्दौसी: नगर के गौशाला रोड स्थित एक रैस्टोरैन्ट में रविवार की रात वर्ष 2019 की पहली बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. पूनम ¨सह की अध्यक्षता, मुख्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 11:43 PM (IST)
शहर में लगाई जाएगी सेनेटरी पैड की मशीन
शहर में लगाई जाएगी सेनेटरी पैड की मशीन

चन्दौसी: नगर के गऊशाला रोड स्थित एक होटल में रविवार की रात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अंदर सेनेटरी पैड लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा छह रोग समाप्त राष्ट्रीय कार्यक्रम भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिसमें मिशन पिंक लॉच किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेनेटरी पैड मशीन लगाई जाएगी, क्योंकि कुछ महिलाएं व युवती मेडिकल से सेनेटरी पैड खरीदने से परहेज करती है। इसलिए मशीन लगाई जाएगी। मशीन में पांच रुपये डालने के बाद पैड निकलकर बाहर आ जाएगा, तथा दूर-दूर के इलाकों में जाकर कन्याओं को स्वास्थ्य रहने के तरीके बजाए जाएंगे। जिलाधिकारी द्वारा आइएमए चन्दौसी के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को शुरू किया गया। डॉ. संतोष कुमार ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में छह रोग समाप्त राष्ट्रीय कार्यक्रम भी शुरू किया। डीएम ने कहा कि डॉक्टरों को अपनी सेवा इमानदारी से करनी चाहिए। इस दौरान डॉक्टरों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्याम गोआनी सक्सेना व सचिव रजनीश वाष्र्णेय को वर्ष 2018 में अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित व सीओ केके सरोज को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद आइएमए की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वंदना सक्सेना की अध्यक्षता में 2019 की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. मानिका राजवंशी, सचिव डॉ. विनीता ¨सह, उप सचिव डॉ. विदुषी गुप्ता, डॉ. सर्वेश सक्सेना, डॉ. कमल किशोर, डॉ. श्याम सक्सेना, डॉ. राम वाष्र्णेय, डॉ. मनोज आहूजा, डॉ. अमोल कंचन, डॉ. पंकज वाष्र्णेय, डॉ. हरीप्रकाश अग्रवाल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. विजय कृष्णा, डॉ. मनीष मल्होत्रा, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. प्रेमकांता, डॉ. अनुविन्द, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. नरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी