बस्ती के बीच डाला जा रहा है नगरपालिका द्वारा कूड़ा

नगरपालिका द्वारा घनी आबादी के बीच कूड़ा डाला जा रहा। जो कूड़ा लोगों की परेशानियों का कारण बना हुआ है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शिकायत के बाद भी नगरपालिका द्वारा कूड़ा डालना बंद नही किया है। जिससे लोगों में नगरपालिका के प्रति रोष व्यक्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 12:05 AM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 12:05 AM (IST)
बस्ती के बीच डाला जा रहा है नगरपालिका द्वारा कूड़ा
बस्ती के बीच डाला जा रहा है नगरपालिका द्वारा कूड़ा

चन्दौसी: नगरपालिका द्वारा घनी आबादी के बीच कूड़ा डाला जा रहा। जो कूड़ा लोगों की परेशानियों का कारण बना हुआ है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शिकायत के बाद भी नगरपालिका द्वारा कूड़ा डालना बंद नही किया है। जिससे लोगों में नगरपालिका के प्रति रोष व्यक्त है।

शहर में कोई टचिग ग्राउंड नहीं है। जिस पर नगरपालिका द्वारा पूरे शहर का कूड़ा नगर की बाहरी सड़कों के साथ कैथल गेट नई बस्ती की सड़क किनारे फेंका जा रहा। हर दिन कूड़ा डाला जाने के कारण सड़क पर भारी गंदगी का अंबार जमा हो गया है। सड़क किनारे पड़े कूड़े को आवारा जानवर और फैला देते है। काफी काफी दिन तक कूड़ा पड़ा रहने से सड़ जाता है उसके बाद उससे उठती दुर्गंध से आसपास के रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उन लोगों का कहना है कि अगर पालिका ने बस्ती के बीच कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया। तो मजबूर होकर उन लोगों को पालिका के खिलाफ मोर्चा खोलकर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कोट-

नगर पालिका द्वारा गलत तरीके से बस्ती के बीचों बीच शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े से उठती दुर्गंध से लोगों छत के साथ घर के बाहर बैठना बंद हो गया है। वही भीषण गर्मी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

कन्हैया वाष्र्णेय कोट-

एक जगह कूड़ा एकत्र करने से संक्रामक रोग भी फैलते हैं। पालिका द्वारा बस्ती के बीच सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पालिका को चाहिए की शीघ्र ही नगर के बाहर टचिग ग्राउंड का निर्माण कराए जिस पर शहर का कूड़ा वहां डाला जा सके।

सुभाष कुमार कोट-

नगर पालिका के पास कोई टचिग ग्राउड़ नहीं है। जिसके चलते नगर की बाहरी सड़क के साथ बस्तियों के आसपास भी कूड़ा डाला जा है। सड़क किनारे कूड़ा एकत्र किए जाने से बस्ती के लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिवम मिश्रा कोट-

परेशान होकर कई बार पालिकाधिकारियों से बस्ती के आसपास कूड़ा न डालने की शिकायत की है, लेकिन कूड़ा डालना बंद नही किया। कूड़े में अक्सर आग लग जाती है जिससे लोगों के घरों में शाम के समय अक्सर धुआ घुस जाता है।

डोरीलाल कोट

जब तक पालिका के पास टचिग ग्राउंड की व्यवस्था नही होती है। तब तक शहर के गली मोहल्लो के कूड़े को शहर से दूर किसी जंगल में डाला जाए। जिससे उन लोगों को कूड़े से हो रही परेशानियों से बचा जा सके।

ऐवरन सिंह कोट:-

लोगों के घरों के पास खाली जगह पर पालिका द्वारा शहर का कूड़ा डालना शुरू कर दिया। अब इस कूड़े दुर्गंथ उठ रही है। दुर्गंथ के चलते यहां रहना मुश्किल हो रहा है। कई बार इस मामले की शिकायत की है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।

राकेश कुमार कोट-

जहां पर भी गंदगी है। वहां जल्द से जल्द सफाई कराई जाएगी। जिस स्थान पर सड़क किनारे कूड़ा पड़ा हुआ है। वहां से भी कूड़ा हटवा दिया जाएगा।

राजकुमार, ईओ नगर पालिका चन्दौसी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी