किशोरी को गोली मारकर किया घायल, चार पर रिपोर्ट

बहजोई : अपनी मां के साथ जंगल में शौच करने गई किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित की मां ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jun 2018 12:21 AM (IST)
किशोरी को गोली मारकर  किया घायल, चार पर रिपोर्ट
किशोरी को गोली मारकर किया घायल, चार पर रिपोर्ट

बहजोई : अपनी मां के साथ जंगल में शौच करने गई किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित की मां ने थाने में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

गांव वहांपुर स्थित ईट भट्ठे पर कार्य करने वाली राजकुमारी निवासी मछखेड़ा के अनुसार शनिवार की सुबह चार बजे के लगभग वह अपनी लड़की शिवानी के साथ भट्ठे से कुछ दूरी पर जंगल में शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव मछखेड़ा निवासी ओमपाल, अर¨वद व विनोद समेत गांव फरीदपुर निवासी मनवीर आ गए और लड़की को उठाकर ले जाने लगे। शोर मचाए जाने पर उन्होंने लड़की को गोली मार दी। गोली उसके एक हाथ के बाजू में जा लगी और वह घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर भट्ठे पर कार्य कर रहे अन्य लोगों के आ जाने पर चारों भाग गए। राजकुमारी ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक वहीद खान ने बताया कि प्रथम ²ष्टया घटना संदिग्ध दिखाई दे रही है। नामजद चारों आरोपित घर पर ही सुबह मिल गए जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी