सूफी धर्म गुरु बोले- Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा में जाना हराम, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

Sufi Guru Statement on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra हरियाणा हज कमेटी के सदस्य व सूफी धर्म गुरु दरगाह हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपत शाह विलायत के सज्जादानशीन सैयद मेराज हुसैन साबरी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हराम बताया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2022 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 12:58 PM (IST)
सूफी धर्म गुरु बोले- Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा में जाना हराम, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra : सूफी धर्म गुरु ने लगाया जबानी फतवा। जागरण

जागरण संवाददाता, संभल। Sufi Guru Statement on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra : हरियाणा हज कमेटी के सदस्य व सूफी धर्म गुरु दरगाह हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपत शाह विलायत के सज्जादानशीन सैयद मेराज हुसैन साबरी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हराम बताया है। साथ ही जुबानी फतवा जारी करते हुए इसमें नहीं जाने की बात कही है।

पीएफआई पर प्रतिबंध को सही बताया

उत्तर प्रदेश के संभल में एक निजी कार्यक्रम में आए सूफी गुरु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत सरकार ने पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाकर सही किया है। राहुल गांधी की पद यात्रा को हराम बताते हुए ज़ुबानी फतवा लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

राष्ट्र के खिलाफ काम करने वालों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए

पानीपत जाने से पहले बातचीत में सूफी धर्म गुरु ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाकर सही किया है, यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। राष्ट्र के विरुद्ध गलत काम करने वाले संगठन पर अवश्य कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस मुसलमानों की बहुत बड़ी दुश्मन

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा पर कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की बहुत बड़ी दुश्मन है। कांग्रेस अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है। कांग्रेस खुद को नहीं जोड़ पा रही है देश को क्या जोड़ेगी। जो मुसलमान पद यात्रा में शामिल हो रहे हैं। गलत कर रहे है, पद यात्रा में जाना हराम है।

मोदी सभी के प्रधानमंत्री

ख्वाजा सैय्यद मेराज मियां ने कांग्रेस की पद यात्रा में शामिल होने पर ज़ुबानी फतवा लगाकर सियासत को गर्मा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है। यह देश सर्व धर्म के मानने वालों का देश है और मोदी जी सबके प्रधानमंत्री है।

chat bot
आपका साथी