सम्भल सीट से गठबंधन प्रत्याशी डॉ. बर्क का विरोध, जलाया टायर

समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजकर सम्भल लोकसभा सीट से चुने गए प्रत्याशी को बदलने की मांग की है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस प्रत्याशी को चुना गया है वह जाटव व यादव विरोधी है। कई दफा उन्होंने अपने बयानों में हिदू समाज की भावनाओंकिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:45 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:45 AM (IST)
सम्भल सीट से गठबंधन प्रत्याशी डॉ. बर्क का विरोध, जलाया टायर
सम्भल सीट से गठबंधन प्रत्याशी डॉ. बर्क का विरोध, जलाया टायर

सम्भल: गठबंधन के सम्भल सीट से प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को बदलने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को सपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने हल्लू सराय चौराहा पर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया तथा प्रत्याशी को बदलने की मांग की है।

इस दौरान हुई बैठक में सपा के लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष डॉ. अजय यादव ने कहा कि जिस प्रत्याशी को चुना गया है। उनका चयन गलत हैं। कई दफा उन्होंने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। लिहाजा उनका टिकट काटकर किसी दूसरे दावेदार को दिया जाए। जो सर्व समाज का सम्मान करता हो। ज्ञापन में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. अजयपाल समेत गणेश सिंह, सर्वेश सिंह, डालचंद्र, छत्रपाल जाटव, सुभाष, ताराचंद्र, पुष्पेंद्र व प्रेम सिंह के हस्ताक्षर थे।

chat bot
आपका साथी