गरीबों को खाद्य सामग्री बांट मनाया संकल्प दिवस

चन्दौसी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय संदीप बंसल के जन्मदिन पर हर वर्ष की भांति इ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 10:38 PM (IST)
गरीबों को खाद्य सामग्री बांट मनाया संकल्प दिवस
गरीबों को खाद्य सामग्री बांट मनाया संकल्प दिवस

चन्दौसी: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय संदीप बंसल के जन्मदिन पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों व गरीबों को खाद्य सामग्री बांटी।

जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न के लिए मंडल का एक-एक कार्यकर्ता सदैव तैयार रहता है। व्यापारियों की हर स्तर से मदद करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हर वर्ष 9 जून को जन्मदिन को संकल्प दिवस के रुप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मंगलवार को भी पूरे देश में संकल्प दिवस मनाया गया है। हर वर्ष संकल्प दिवस पर विशाल भंडारा कराया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य पर कैंप लगाया और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गरीबों व मरीजों को राशन बांटा। इस दौरान प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, प्रभात कृष्णा, अनुज वाष्र्णेय, सुशील छोटू, शुभम अग्रवाल, विपिन आहूजा, विक्रांत लाल आदि व्यापारी मौजूद रहे

chat bot
आपका साथी