भारतीय संस्कृति का संरक्षण करें लोग

चन्दौसी: श्रीराम मोहन सेवा आश्रम द्वारा संचालित राजकीय विद्यालय में साप्ताहिक यज्ञ के गोष्ठी में वक्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 11:59 PM (IST)
भारतीय संस्कृति का  संरक्षण करें लोग
भारतीय संस्कृति का संरक्षण करें लोग

चन्दौसी: श्रीराम मोहन सेवा आश्रम द्वारा संचालित राजकीय विद्यालय में साप्ताहिक यज्ञ के गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरी हो गया है कि हम भारतीय संस्कृति के महत्व को समझते हुए इसका संरक्षण करें। भारतीय संस्कृति के अंतर्गत संयुक्त परिवार जिसमें दादा-दादी, माता-पिता, चाचा, चाऊ, पति, पत्नी, बेटा-बेटी काफी संख्या में लोग एक साथ एक मकान में रहते हैं। जिसकी वजह से किसी भी कार्य को आसानी से पूरा किया जाता है। भारतीय संस्कृति के अंतर्गत वेशभूषा, परंपराएं, भाषाओं तथा शिक्षा-दीक्षा का अपना अलग महत्व है। अगर किसी भी देश की संस्कृति, शिक्षा व भाषा को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाए, तो उस देश का इतिहास नष्ट हो जाता है और उस देव की हालत अपंग जैसे एवं गुलाम से भी बदत्तर हो जाती है। इसलिए हमें अपने देश की संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए।

इस अवसर अशोक मिश्रा, डॉ. तुमुल विजय शास्त्री, विश्व विजय, गो¨वद, डॉ. जयशंकर दुबे, कौशल यादव, ब्रजेश ¨सह, यशी, दिव्या, देवराज आदि रहे।

chat bot
आपका साथी