गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान

चन्दौसी जासं शनिवार को आसमान से भीषण आग बरसी। घरों में कैद लोग गर्मी से परेशान हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 05:16 PM (IST)
गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान
गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान

चन्दौसी, जासं: शनिवार को आसमान से भीषण आग बरसी। घरों में कैद लोग गर्मी से परेशान हो गए। रही-सही कसर रात्रि में बिजली कटौती ने पूरी कर दी। रात में लगभग पांच घंटे तक कई मुहल्लों की बिजली कट गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना किया। तमाम लोग सो भी नहीं पाए। शनिवार की रात स्टेशन रोड सहित कई जगह सप्लाई बाधित हो गई। कुछ घंटों में इ‌र्न्वटर भी जवाब दे गए। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। लॉकडॉउन में घरों में बंद लोग घरों की छतों पर घूमते हुए बिजली आने का इंतजार करते रहे। इंतजार में तमाम लोगों की पूरी रात बीत गई। सुबह 5 बजे बिजली आई तब जाकर लोगों ने कुछ घंटे की नींद ली।

chat bot
आपका साथी