रैली निकाल किया जागरूक

चन्दौसी (सम्भल) पुलिस प्रदेश में महिला शक्ति सम्मान एवं सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 12:27 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:06 AM (IST)
रैली निकाल किया जागरूक
रैली निकाल किया जागरूक

चन्दौसी (सम्भल) : पुलिस प्रदेश में महिला शक्ति सम्मान एवं सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली पुलिस ने शहर में रैली निकालकर महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरुक किया जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

रविवार को कोतवाली पुलिस ने महिलाओं के साथ रैली निकाली। महिलाएं हाथ में बैनर लेकर चल रही थी जिन पर लिखे नारे नारी सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रेरित कर रहे थे। रैली कोतवाली से शुरु होकर फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, हुसैनी बाजार, घंटाघर होती, लाठी बाजार, संभल गेट, रामस्वरुप रोड, मालवीय चौक् होते हुए कोतवाली पहुंची। रैली में सीओ अशोक कुमार, कोतवाल देवेंद्र शर्मा, मीनाक्षी सागर, कुमुद अग्रवाल समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी