महिला शिक्षकों ने दिखाई दिलचस्पी

बहजोई प्रदेश में कानून और नीतियों के निर्धारण में भूमिका निभाने के लिए चुने जाने वाले शिक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:39 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:39 AM (IST)
महिला शिक्षकों ने दिखाई दिलचस्पी
महिला शिक्षकों ने दिखाई दिलचस्पी

बहजोई: प्रदेश में कानून और नीतियों के निर्धारण में भूमिका निभाने के लिए चुने जाने वाले शिक्षक विधान परिषद के सदस्य पद के लिए महिला मतदाताओं ने भी अपनी भागीदारी के अनुपात को छोड़कर मतदान में खुलकर दिलचस्पी दिखाई जोकि पुरुष मतदाताओं को प्रेरित करने और अपनी भागीदारी को व्यक्त करने का संदेश है। जिसमें जिले में कुल मतदाताओं में से महज 31.83 फीसद भागीदारी होने के बावजूद 63.09 फीसद मतदान किया।

विदित रहे कि जिले के सभी छह बूथों के अंतर्गत आठ विकासखंड और आठ नगर निकायों में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या 2987 है, जिसमें 2036 पुरुष और 951 महिला मतदाता है अर्थात कुल मतों में महिला मतदाताओं की स्थिति 31.83 फीसद और पुरुषों की स्थिति 68.16 फीसद है। महिला मतदाताओं ने इस चुनाव में दिलचस्पी दिखाते हुए मतदान के अपने आंकड़े को 63.09 फीसद तक पहुंचा कर अग्रणी भूमिका में रहने वाले पुरुष मतदाता को भी चुनौती दी है। सम्भल तहसील के मतदान केंद्र पर सर्वाधिक 336 महिला मतदाता हैं, जहां 66.96 फीसद महिलाओं ने मतदान किया जबकि चंदौसी तहसील के बूथ पर 59.19 फीसद महिलाओं ने मतदान किया। रजपुरा बूथ पर सबसे कम 52 फीसद रहा। बहजोई बूथ पर महिला मतदाताओं का फीसद सर्वाधिक 66.67 रहा जबकि गुन्नौर विकासखंड के बूथ पर महिलाओं ने 63.08 फीसद की भागीदारी की। उधर पुरुष मतदाताओं की बात करें तो गुन्नौर विकासखंड के बूथ पर सबसे अधिक 81.06 फीसद पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया जबकि इसके बाद सम्भल तहसील के बूथ पर 80.82, बहजोई पर 78.79, असमोली पर 75.70, चंदौसी पर 74.33, रजपुरा पर 73.08 फीसद पुरुषों की भागीदारी रही।

chat bot
आपका साथी