पूर्व विधायक ओम प्रकाश यादव का निधन

बहजोई मूल रूप से गांव किसौली निवासी पूर्व विधायक ओम प्रकाश सिंह यादव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Apr 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 11:32 PM (IST)
पूर्व विधायक ओम प्रकाश यादव का निधन
पूर्व विधायक ओम प्रकाश यादव का निधन

बहजोई :गांव किसौली निवासी पूर्व विधायक ओम प्रकाश सिंह यादव (82) का रविवार को दोपहर तीन बजे निधन हो गया।

नगर के मुहल्ला यादव कालोनी में रहने वाले ओमप्रकाश सिंह वर्ष 1989 में जनता दल से विधायक रहे थे। दो बार पंवासा ब्लॉक प्रमुख पद पर भी रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज किसौली के संस्थापक व प्रबंधक भी रहे थे। जनता दल के बाद पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के साथ आ गए। वह मुलायम सिंह यादव के करीबियों में जाने जाते थे। समाजवादी पार्टी में भी उनकी विशेष छवि थी। नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी