भाईचारे के साथ रहें कोई नहीं कर सकता उत्पीड़न: ग्रीशचन्द्र

बसपा के सम्मेलन में पहुंचे नगीना के सांसद ग्रीशचन्द्र ने भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 06:21 AM (IST)
भाईचारे के साथ रहें कोई नहीं कर सकता उत्पीड़न: ग्रीशचन्द्र
भाईचारे के साथ रहें कोई नहीं कर सकता उत्पीड़न: ग्रीशचन्द्र

जागरण संवाददाता, सम्भल: बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे नगीना के सांसद ग्रीशचन्द्र ने भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे। कोई भी हमारा उत्पीड़न नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

शहर के हसनपुर रोड स्थित एक पैलेस में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथ सांसद ग्रीशचन्द्र ने चारों विधानसभा की भाईचारा कमेटी की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से जुटने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान ने कहा कि प्रदेश में आये दिन लूट, चोरी व हत्या की वारदातें हो रही है। सरकार प्रदेश में हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष के पति हाजी शकील कुरैशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम, मंडल जोन कोआर्डिनेटर डॉ. रणविजय सिंह, रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, साजिद अहमद सैफी, जिलाध्यक्ष संसार सिंह, जितेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सुशीलपाल, कुंवरपाल, महेश, बब्बू चौधरी, नसीम, उमेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी