Sambhal News: मीट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने छात्राओं पर कसी फब्तियां, विरोध करने पर युवक को पीटा

Obscene comments on girl Students दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा युवक की पिटाई की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 05:33 PM (IST)
Sambhal News: मीट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने छात्राओं पर कसी फब्तियां, विरोध करने पर युवक को पीटा
Obscene comments on girl Students: युवक के साथ मारपीट के बाद लगी गांवा वालों की भीड़। जागरण

संभल, जागरण संवाददाता। Obscene comments on girl Students: कोतवाली क्षेत्र में मीट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने कालेज से घर लौट रही दो छात्राओं पर फब्जियां कसनी शुरू कर दीं। वहीं पास में खड़े एक युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह जानकारी जब गांव वालों को लगी तो बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते दो संप्रदायों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ भी मौके पर पहुंच गए। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

कोतवाली क्षेत्र में एक मीट फैक्‍ट्री है। शुक्रवार को एक गांव की कुछ छात्राएं स्‍कूल से घर लौट रही थीं। तभी वहां मीट फैक्‍ट्री के बाहर खड़े कर्मचारियों ने छात्राओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। पास में ही खड़े एक युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा युवक की पिटाई की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद फैले तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं लड़कियों पर फब्तियां कसने और युवक के साथ मारपीट करने के दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी