शिक्षकों ने कहा मतदान करना हमारा अधिकार

लोकतंत्र का महाउत्सव मतदान से होता है। वोट देने के बाद बनने वाली सरकार पांच साल तक देश को चलाती है। उसके बाद सरकार ही तय करती है कि देश में क्या होगा। इसलिए अपने वोट के माध्यम से ऐसी सरकार को चुने जो देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जा सके। ऐसे में हर नागरिक का फर्ज है कि चुनाव के समय मतदान में जरूर हिस्सा ले। दैनिक जागरण ने रविवार को शहर के एसएम डि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:17 AM (IST)
शिक्षकों ने कहा मतदान करना हमारा अधिकार
शिक्षकों ने कहा मतदान करना हमारा अधिकार

चन्दौसी: लोकतंत्र का महा उत्सव मतदान से होता है। वोट देने के बाद बनने वाली सरकार पांच साल तक देश को चलाती है। उसके बाद सरकार ही तय करती है कि देश में क्या होगा। इसलिए अपने वोट के माध्यम से ऐसी सरकार को चुने जो देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जा सके। ऐसे में हर नागरिक का फर्ज है कि चुनाव के समय मतदान में जरूर हिस्सा ले। दैनिक जागरण ने रविवार को शहर के एसएम डिग्री कालेज में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक लोकेश वाष्र्णेय ने कहा कि सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार मतदाता बने हैं उनका दायित्व अधिक है। वह खुद तो मतदान करे ही साथ ही अन्य लोगों को भी वोट की कीमत के बारे में समझाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने को प्रेरित करे। प्राचार्य बालेंदु वशिष्ठ ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पहले सभी लोगों को वोट की शक्ति दिखाने होगी। आपको कितना ही जरुरी काम क्यों न हो, लेकिन मतदान के दिन मतदान जरुर करे, क्योंकि मतदान करके ही आप देश में ऐसी सरकार बना सकते है जो भ्रष्टाचार खत्म कर दे। डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद अपने बाकी काम करें, क्योंकि आपके एक वोट से अच्छा प्रतिनिधि मिलेगा तो क्षेत्र का विकास होगा। इसलिए हम लोगों को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर जरुर मतदान करना चाहिए।

हर नागरिक को मत से अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। क्योंकि आपके मत से ही देश में सही सरकार बन सकती है। मतदान के दिन तो सभी लोगों को हर काम छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए।

सुनीता वोट डालने से क्या लाभ होते यह बात सभी को पता होनी चाहिए। क्योंकि जब तक लोगों को वोट डालने के लाभ पता नहीं होंगे तब तक शत फीसद मतदान नहीं हो सकता। इसलिए सभी लोगों को मतदान करना चाहिए।

अनीता देवी युवाओं को चाहिए कि वे लोगों को समझाएं कि वोट देना क्यों जरुरी है। देश में युवाओं की संख्या अच्छी खासी है। अगर युवा अपनी जिम्मेदारी को समझकर सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करे तो सभी लोग मतदान करना शुरू कर देंगे।

ललिता सभी को चाहिए कि मतदान के दिन सबसे पहले मतदान करे। इसके बाद ही अन्य काम करे। आपका वोट ही बेहतर सरकार चुन सकते। इसलिए सभी को मतदान कर ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहिए जो क्षेत्र में विकास करे।

डॉ. विदूषी गुप्ता

मतदान करना सभी के लिए जरुरी है। मतदान करके ही आप अपने देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जा सकते है। इसलिए 23 अप्रैल को सबसे पहले मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले।

ऋतिु मतदान करना बहुत जरुरी है। मतदान सभी लोगों को करना चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भागेदारी करनी चाहिए। सभी लोग इसे अपनी जिम्मेदारी समझे तो मतदान प्रतिशत बढ़ जाएगा।

अरविद गुप्ता

chat bot
आपका साथी