सम्भल में मंडलायुक्त और डीआइजी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

जेएनएन सम्भल विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 12:42 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 12:42 AM (IST)
सम्भल में मंडलायुक्त और डीआइजी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
सम्भल में मंडलायुक्त और डीआइजी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

जेएनएन, सम्भल: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त व डीआइजी ने डीएम एसपी संग सम्भल में बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। शहर में पैदल मार्च करके लोगों से निर्भिक होकर मतदान करने का आह्वान किया।

सम्भल जिले में मतदान 14 फरवरी को होना है। वही इस समय प्रत्याशी नामांकन जमा कर रहे हैं। उधर अधिकारियों ने भी चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को मण्डलायुक्त आ†जनेय कुमार सिंह, डीआइजी शलभ माथुर ने डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्रा के साथ सम्भल के शंकर इंटर कालेज में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शहर में पैदल मार्च किया। लोगों से कहा कि मतदान का दिन करीब आ रहा है। ऐसे में सभी लोग निर्भिक होकर मतदान करे। अगर किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के साथ इस समय कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसलिए कही भी पांच से अधिक लोग एकत्र न हो। अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों संग पुलिस ने की पैदल गश्त

संस, असमोली : थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने क्षेत्र में पैदल गश्त की। जहां पर लोगों को निष्पक्ष व शांति पूर्ण रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए जागरूक किया। साथ ही सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया। सोमवार को असमोली थाना प्रभारी करम पाल सिंह ने स्थानीय पुलिस कर्मियों व अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों संग असमोली कस्बे के साथ आसपास के गांवों में पैदल मार्च किया। जवानों ने विधानसभा क्षेत्र के गांव मदाला, सदीरनपुर, परियावली, मातीपुर, ओबरी, बुकनाला और चंदवार में एरिया डोमिनेशन किया, जिससे जवान भी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझ सकें और लोग भी जागरूक होते हुए असामाजिक तत्वों की निगेहबानी करने के साथ ही किसी भी संदिग्ध के होने की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे सकें।

chat bot
आपका साथी