महिलाओं ने बच्चों संग खेली होली

इनर व्हील क्लब सम्भल सिटी के पदाधिकारियों ने ज्ञान दीप मंदिर स्कूल में बच्चों के साथ होली खेली। जिसमें क्ल्ब की महिलाओं ने स्कूल के बच्चों को रंग पिचकारी कैप उपहार स्वरूप भेंट किये। स्कूल के बच्चों ने क्लब की महिलाओं व आपस में रंग व गुलाल लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 11:47 PM (IST)
महिलाओं ने बच्चों संग खेली होली
महिलाओं ने बच्चों संग खेली होली

सम्भल: इनर व्हील क्लब सम्भल सिटी के पदाधिकारियों ने ज्ञान दीप मंदिर स्कूल में बच्चों के साथ होली खेली जिसमें क्ल्ब की महिलाओं ने स्कूल के बच्चों को रंग, पिचकारी, कैप उपहार स्वरूप भेंट किये। स्कूल के बच्चों ने क्लब की महिलाओं व आपस में रंग व गुलाल लगाया।

शुक्रवार को शहर के हल्लूसराय स्थित ज्ञान दीप मंदिर स्कूल में इनर व्हील क्लब सिटी सम्भल के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया जिसमें बच्चों व क्लब की महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। क्लब की डायरेक्टर अंकिता गर्ग ने कहा कि होली फाल्गुन माह में विभिन्न रंगों के साथ मनायी जाती है। होली के त्योहार को सभी लोगों को आपस में प्रेमभाव से मिलकर मनानी चाहिए। जिससे किसी भी जाति व धर्म के लोगों को इससे परेशानी ने हो। इस दौरान नेहा मलय, गारिमा गोयल, भावना अग्रवाल, डॉ. निधि अग्रवाल, साक्षी भण्डूला, मिनी रस्तोगी, दीपा रस्तोगी, रिया आर्य, आदिती गर्ग, पायल अग्रवाल, नम्रता वर्मा, सुरभि महरोत्रा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी