चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

सम्भल : कोतवाली सम्भल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी भ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 12:43 AM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 12:43 AM (IST)
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

सम्भल : कोतवाली सम्भल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से असलहे भी बरामद किए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

रविवार की सुबह कोतवाली के उप निरीक्षक बीपी ¨सह गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की तीन युवक मनोकामना स्कूल की ओर चोरी की बाइक के साथ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मनोकामना स्कूल के निकट पहुंच गयी। पुलिस ने सामने से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को मय बाइक से दबोच लिया। जबकि एक युवक भागने में सफल हो गया। पुलिस दोनों युवकों को मय बाइक के थाने ले गयी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार फसाहत और ऐजान समेत सलमान निवासी चारा मंडी चौधरी सराय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। फसाहत और ऐजान से चोरी की बाइक के अलावा एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया गया है। जबकि तीसरा आरोपित सलमान फरार है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी