बस की टक्कर से बुग्गी चालक घायल, हंगामा

क्चह्वह्य4 स्त्रह्मद्ब1द्गह्म द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ढ्ड4 ढ्डह्वह्य ष्श्रद्यद्यद्बह्यद्बश्रठ्ठ, द्मद्बठ्ठ ष्श्रद्वद्वश्रह्लद्बश्रठ्ठक्चह्वह्य4 स्त्रह्मद्ब1द्गह्म द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ढ्ड4 ढ्डह्वह्य ष्श्रद्यद्यद्बह्यद्बश्रठ्ठ, द्मद्बठ्ठ ष्श्रद्वद्वश्रह्लद्बश्रठ्ठक्चह्वह्य4 स्त्रह्मद्ब1द्गह्म द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ढ्ड4 ढ्डह्वह्य ष्श्रद्यद्यद्बह्यद्बश्रठ्ठ, द्मद्बठ्ठ ष्श्रद्वद्वश्रह्लद्बश्रठ्ठक्चह्वह्य4 स्त्रह्मद्ब1द्गह्म द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ढ्ड4 ढ्डह्वह्य ष्श्रद्यद्यद्बह्यद्बश्रठ्ठ, द्मद्बठ्ठ ष्श्रद्वद्वश्रह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 12:44 AM (IST)
बस की टक्कर से बुग्गी चालक घायल,  हंगामा
बस की टक्कर से बुग्गी चालक घायल, हंगामा

चन्दौसी : रोडवेज बस की टक्कर से बुग्गी चालक घायल हो गया। एक घंटा तक घायल मौके पर पड़ा रहा। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने जम कर हंगामा काटा। इस दौरान परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। घायल को अस्पताल भेजने और बस को कब्जे में लेने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।

थाना बनियाठेर की रिपोर्टिंग चौकी नरौली के क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरूप निवासी संजय ¨सह पुत्र खेमकरन शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे घोड़ा बुग्गी से ईटें उतार कर जनेटा से लौट रहा था। नरौली और जनेटा के बीच पहुंचा ही था। उसी समय चन्दौसी की ओर से दिल्ली जा रही लोहिया ग्रामीण सेवा की रोडवेज बस ने पीछे से बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय उछल कर सड़क पर गिर गया। उसका सिर फट गया। शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ लग गई। नरौली चौकी पुलिस भी पहुंच गई। वहीं हादसे के बाद ही चालक बस लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर बस रोक ली। वहीं पुलिस के सामने ही घायल तड़प रहा था। इससे परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों ने बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने दूसरी बस से सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। थानाध्यक्ष सहदेव ¨सह ने बताया कि बस को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी