27 दिन तक विभिन्न तरीके से आंदोलन करेंगे वाणिज्यकर कर्मचारी

सम्भल: कई बार मांग करने बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर अब वाणिज्यकर के कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 12:45 AM (IST)
27 दिन तक विभिन्न तरीके से आंदोलन करेंगे वाणिज्यकर कर्मचारी
27 दिन तक विभिन्न तरीके से आंदोलन करेंगे वाणिज्यकर कर्मचारी

सम्भल: कई बार मांग करने बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर अब वाणिज्यकर के कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। शुक्रवार से शुरू होकर यह आंदोलन 20 जून तक चलेगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को लखनऊ में बैठक हुई। इसमें आंदोलन के लिए रणनीति तैयार की गई। यूपी वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को लखनऊ में आयोजित हुई। इसमें सम्भल के कर्मचारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए 15 मई तक का समय दिया था, लेकिन 24 मई तक भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी के चलते अब शुक्रवार को से आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के पहले चक्र में 25 मई से लेकर 31 मई तक सभी कर्मचारी पोस्टकार्ड लिखित रूप से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, कमिश्नर वाणिज्यकर को भेजे जाएंगे। दूसरे चक्र 1 से 6 जून तक चलेगा। जिसमें प्रदेश भर के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। तीसरे चक्र में 10 जून तक कर्मचारी भोजन अवकाश के दौरान सभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 13 जून तक कर्मचारी अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। 20 जून को मुख्यालय पर प्रदेश के सभी कर्मचारी धरने में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी