बाबुल सावन लिजो बुलाय रे..

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 12:45 AM (IST)
बाबुल सावन लिजो बुलाय रे..

सम्भल। श्री शिरडी साईं मंदिर में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सावन की मल्हार व भजन, हारमोनियम तथा ढोलक की थाप पर हुए।

बीएस ग्रुप द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाबुल सावन लिजो बुलाय रे, झूला है चंदन वाला, झूला तो झूले अम्बे मैया बाग में, मुबारक हो बहनों तीज का त्योहार, गानों से चंचल, अनुपम, शालिनी, रजनी, प्रेम, बीना ने सबको भाव विभोर कर दिया। वन मिनट गेम, तीज रानी, मेहंदी प्रतियोगिता, चूड़ी गेम, सरप्राइज गेम में महिलाओं ने उत्साह दिखाया। संचालन प्रियांशी जिंदल, मंजू अग्रवाल ने किया। डा. रचना, मीनाक्षी, प्रेम, रुचि, नीरा, निधि, प्रतिभा व पुष्पा शर्मा का सहयोग रहा।

बीएस ग्रुप की अध्यक्ष मनीषा जिंदल ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कुसुम, मधु, सुनीता, मेघा, सुरभि, अलका, संगीता, मीरा, रेखा, आभा, नीलम, लक्ष्मी, शैलेष, उमा, मनीषा शर्मा, मीनू, उमा ग्रोवर, आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी