ग्रामीण ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

गंगोह में एक ग्रामीण ने कई लोगों पर गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:15 PM (IST)
ग्रामीण ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
ग्रामीण ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में एक ग्रामीण ने कई लोगों पर गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

गांव कम्हेड़ा निवासी अशोक कुमार पुत्र प्रीतम सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका चचेरा भाई राजपाल भैंसा बुग्गी लेकर काम की तलाश में नाई माजरा गया हुआ था। रास्ते मे सामने आए कुछ लोगों को राजपाल ने साइड हो जाने को कहा तो वह गाली-गलौच पर उतर आए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों फैजान, अरशद, नानू, तासीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

महिलाएं अपने को कमजोर नहीं समझें: डा. शालू

रामपुर मनिहारान: आजाद भारत सामाजिक संगठन द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्राओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मंगलवार को आजाद भारत सामाजिक संगठन महिला मोर्चा द्वारा छात्राओं व महिलाओं में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 छात्राओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम स्थान अक्सा द्वितीय शबीना, तीसरा स्थान जकिया मलिक ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता का उद्घाटन मदर लैंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा. शालू कुमारी ने किया। मदर लैंड पब्लिक स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी श्वेता भुर्यन, प्रधानाचार्य संतोष गर्ग, चिल्ड्रन एकेडमी प्रधानाचार्य सीता भारद्वाज ने भी सभी के उच्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल में ललिता वर्मा, श्वेता जैन ने परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता में फातमा, निशांत, रुबीना, शहनाज ,समरीन, फरीन, सुनीता सैनी आदि का सहयोग रहा संचालन नसीम आजाद ने किया।

chat bot
आपका साथी