वामा सारथी ने बहादुर महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

वामा सारथी पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सोमवार देर शाम पुलिस लाइन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह वह महिला पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए बेहतर काम किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 06:46 PM (IST)
वामा सारथी ने बहादुर महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
वामा सारथी ने बहादुर महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

सहारनपुर, जेएनएन। वामा सारथी पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सोमवार देर शाम पुलिस लाइन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह वह महिला पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए बेहतर काम किए हैं।

सहारनपुर रेंज के डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल इस संस्था की रेंज अध्यक्ष हैं। वहीं सहारनपुर एसएसपी डा. एस चन्नपा की पत्नी मुक्ता एस चन्नपा जिले की अध्यक्ष हैं। दोनों अधिकारियों की पत्नी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस दौरान दोनों ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। साथ ही मिशन शक्ति टीम के द्वारा किए जा रहे कामों को भी खूब सराहा। कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों की पत्नियों ने कहा कि महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए मिशन शक्ति के तहत काम करने वाली महिला पुलिसकर्मी काफी मेहनत कर रही हैं। इसके अलावा डीआइजी और एसएसपी की पत्नी ने महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी सुना। अधिकतर महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस लाइन के आरआइ अजय श्रीवास्तव की पत्नी नमृता श्रीवास्तव, देवला डिग्री कालेज की प्रधानाचार्य गरिमा, वाइस प्रधानाचार्य शोभना अग्रवाल, जीजीआइ कालेज की प्रधानाचार्य टीना सराव भी मौजूद रहीं।

आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण

संवाद सूत्र, सरसावा : नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से डीएवी हाई स्कूल में चल रही पांच दिवसीय अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षण के दूसरे दिन श्यामपाल सिंह (सेवानिवृत्त फौजी)ने प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा ने नागरिक सुरक्षा सेवा के बारे में बताया। हवाई हमले के संकेत, सायरन बजाने के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी