आवारा कुत्तों का बढा आतंक, अब महिला बीएलओ को काटा

महंगी क्षेत्र में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा। गुरुवार को ग्राम नूरखेड़ी में पांच बच्चों और एक युवक को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:37 PM (IST)
आवारा कुत्तों का बढा आतंक, अब महिला बीएलओ को काटा
आवारा कुत्तों का बढा आतंक, अब महिला बीएलओ को काटा

सहारनपुर, जेएनएन। महंगी क्षेत्र में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा। गुरुवार को ग्राम नूरखेड़ी में पांच बच्चों और एक युवक को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था। शनिवार को भी गांव में बीएलओ ड्यूटी के दौरान महिला सुमन तोमर को कुत्ते ने काट लिया। उन्हें गंगोह सीएचसी लाया गया। वहीं, ग्राम मोहड़े में एक सप्ताह पहले नील गाय के बछड़े को कुत्ते ने अपना निवाला बना लिया था। क्षेत्र में कुत्तों की घटनाएं घटती रहती हैं। जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत

संवाद सूत्र अंबेहटा: नगर के निकटवर्ती गांव चकवाली में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव की कुछ महिलाएं दो दिन पूर्व घास काटने खेत पर गई थी। साठ वर्षीय परमेश्वरी पत्‍‌नी यशपाल को घास काटते समय किसी जहरीले कीडे़ ने काट लिया। महिला इसे नदेखा करते हुए कार्य में लगी रही। कुछ देर में महिला के हाथ में जलन शुरू हो गई। हाथ नीला हो गया। जिसे देखकर महिला घबरा गई। आनन फानन में स्वजन महिला को नजदीकी चिकित्सक के यहां ले गए। आराम न मिलने पर महिला को सहारनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। शनिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी