बदलते मौसम ने थामी रफ्तार

तीतरो में रविवार को दिन निकलते ही क्षेत्रवासियों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। हालत यहां तक थे कि पहले तो सड़कें वाहनों से सूनी पड़ी रही उसके बाद सुबह आठ बजे तक भी गंगोह-तीतरो मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर मंजिल तक पहुंचना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 11:31 PM (IST)
बदलते मौसम ने थामी रफ्तार
बदलते मौसम ने थामी रफ्तार

सहारनपुर, जेएनएन। तीतरो में रविवार को दिन निकलते ही क्षेत्रवासियों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। हालत यहां तक थे कि पहले तो सड़कें वाहनों से सूनी पड़ी रही, उसके बाद सुबह आठ बजे तक भी गंगोह-तीतरो मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर मंजिल तक पहुंचना पड़ा। बदलते मौसम की मार अब सभी पर असर दिखा रही है। लगातार दूसरे दिन भी पड़े कोहरे ने जनजीवन पर असर डाला वहीं सब्जी की खेती करने वाले किसानों की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे के साथ पराली के धुएं ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। सब्जी उत्पादक देवराज, संदीप, सुखपाल आदि का कहना है कि यह कोहरा उनकी फसल खराब कर रहा है। सुबह के समय सैर पर जाने वाले अशोक, राकेश, जयकुमार,भूपेन्द्र सिंह का भी मानना है कि धुआं उनके स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं, इसलिये वे अपने घरो में ही रहे।

chat bot
आपका साथी