सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना ही मुख्य उद्देश्य: अर्चित

नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था पूरी तरह अराजनीतिक है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:33 PM (IST)
सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना ही मुख्य उद्देश्य: अर्चित
सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना ही मुख्य उद्देश्य: अर्चित

सहारनपुर, जेएनएन। नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था पूरी तरह अराजनीतिक है। वह केवल सामाजिक सेवा व सामाजिक उत्थान के कार्यो को कर समाज में एकरुपकता देने का काम करेंगी, जिससे कि समाज के गरीब, असहाय, निर्बल लोगों की मदद की जा सकें। हर व्यक्ति को अपना विकास और तरक्की करने का पूरा हक है।

राइस मिल कम्पाउंड न्यू माधोनगर में आयोजित समिति की बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यो को प्रोत्साहित कर समाज सेवा करना है, जिसके लिए समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति पूरी तरह अराजनीतिक रूप से कार्य करते हुए किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं रखेगी। कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए समय-समय पर अभियान चलायेंगे और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये जाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। समाज के पिछड़े, उपेक्षित वर्गो के लोगों को शैक्षिक, सामाजिक एवं विकास हेतु कार्य करना ही मुख्य ध्येय रहेगा और समाज के निर्धन वर्ग की महिलाओं की आर्थिक उन्नति हेतु सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेटिग, कम्प्यूटर, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। कुष्ठ व दिव्यांग व संक्रमण से ग्रसित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि समस्त शिक्षा बोर्ड के शिक्षार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी और पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इस मौके पर शंकर, मुकेश पुंडीर, अंबरीश कुमार, दीपमाला, पारुल गुप्ता, रचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी