सोमवार से बिना घंटे-घड़ियाल के खुलेंगे मंदिर

कोविड-19 महामारी के चलते ढाई माह से बंद धार्मिक स्थलों को सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है। मंदिरों में आने वाले भक्तों को सख्त नियमों का अनुपालन करना होगा। वहीं विभिन्न मंदिरों में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को आवश्यक व्यवस्थाएं आरंभ कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:10 PM (IST)
सोमवार से बिना घंटे-घड़ियाल के खुलेंगे मंदिर
सोमवार से बिना घंटे-घड़ियाल के खुलेंगे मंदिर

सहारनपुर, जेएनएन। कोविड-19 महामारी के चलते ढाई माह से बंद धार्मिक स्थलों को सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है। मंदिरों में आने वाले भक्तों को सख्त नियमों का अनुपालन करना होगा। वहीं विभिन्न मंदिरों में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को आवश्यक व्यवस्थाएं आरंभ कराई गई।

शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं एसएसपी दिनेश कुमार पी ने संयुक्त रूप से महानगर के विभिन्न मंदिरों से जुड़े लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी से अवगत कराया। बताया कि मंदिर में शारीरिक दूरी के नियम वह मास्क लगाना आवश्यक है। इसके अलावा सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिग का भी उपयोग जरूरी है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि वह कोई भी पूजा सामग्री मंदिर में न लाएं, और न ही उसे मंदिरों में चढ़ाएं। मंदिर में एक बार में पांच लोगों से अधिक को आने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर परिसर में लोगों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। मंदिरों से घंटे घड़ियाल हटा दिया जाए ताकि उन्हें कोई छू न सके। तिलक, चरणामृत आदि के वितरण की मनाही है। मंदिर को सैनिटाइजर के छिड़काव से साफ रखा जाए। इस अवसर पर भूतेश्वर मंदिर के मंत्री हेमंत मित्तल व मुकेश गोयल ,बागेश्वर मंदिर के राजीव गोयल, नारायण पुरी मंदिर से घनश्याम दास, मठ मंदिर प्रभाग के आचार्य कमल किशोर आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को प्रमुख मंदिरों की व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। उधर मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि वह नियमों का पालन कराने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी