छात्रों में देवदार, छात्राओं में गुलमोहर सदन विजेता

पाइनवुड स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भागीदारी की। नृत्य के माध्यम से जल ही जीवन है और नो प्लास्टिक का प्रेरक संदेश दिया गया। छात्र वर्ग में देवदार तथा छात्रा वर्ग में गुलमोहर सदन विजेता रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 10:43 PM (IST)
छात्रों में देवदार, छात्राओं में गुलमोहर सदन विजेता
छात्रों में देवदार, छात्राओं में गुलमोहर सदन विजेता

सहारनपुर, जेएनएन। पाइनवुड स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भागीदारी की। नृत्य के माध्यम से जल ही जीवन है और नो प्लास्टिक का प्रेरक संदेश दिया गया। छात्र वर्ग में देवदार तथा छात्रा वर्ग में गुलमोहर सदन विजेता रहे।

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक संतोष गुप्ता व प्रधानाचार्य डा.संजीव जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गीत व नृत्य के कार्यक्रमों के साथ ही अंतरसदन प्रतियोगिता आयोजित की गई। गीतों की श्रृंखला में हैप्पी चिल्ड्रेंस-डे और फ्यूजन गीत की प्रस्तुति पर तालियां गूंजी। जल ही जीवन है, और नो प्लास्टिक का प्रेरक संदेश दिया गया। अंतर सदन प्रतियोगिता में कक्षा 4-5 के छात्र वर्ग में देवदार सदन, छात्रा वर्ग में गुलमोहर सदन, कक्षा 6-8 छात्र वर्ग में देवदार सदन, छात्रा वर्ग में गुलमोहर सदन, कक्षा 9-12 छात्र वर्ग में देवदार सदन, छात्रा वर्ग में गुलमोहर सदन विजेता रहा। प्रधानाचार्य ने विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। संचालन सार्थक, फरहीन व ऋद्धि ने किया।

chat bot
आपका साथी