सपा-बसपा गठबंधन करेगा भाजपा का सफाया: रूद्रसैन

नानौता (सहारनपुर) : सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन न सिर्फ उप्र से भा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 08:50 PM (IST)
सपा-बसपा गठबंधन करेगा भाजपा का सफाया: रूद्रसैन
सपा-बसपा गठबंधन करेगा भाजपा का सफाया: रूद्रसैन

नानौता (सहारनपुर) : सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन न सिर्फ उप्र से भाजपा का सफाया कर देगा, बल्कि केंद्र से भी भाजपा की हुकुमत को छीन लेगा।

रविवार को कस्बे में प्रधान चौधरी अब्बास के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सभी वर्ग के लोग परेशान है। देशभर में ¨हदू-मुस्लिमों के नाम पर नफरत फैलाने वाली भाजपा का आने वाले लोकसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा। बसपा पिछड़ा वर्ग के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी जगपाल ¨सह ने कहा कि भाजपा ¨हदू-मुसलमानों में झगड़ा कराकर नफरत का माहौल उत्पन्न करना चाहती है। उदयवीर राणा की अध्यक्षता में व शहजाद मलिक के संचालन में हुई बैठक में बसपा जिला प्रभारी राज ¨सह गौतम, हकीम नईम चैधरी, पूर्व प्रधान चैधरी अब्बास, असलम खान, नईम खान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी