अप्रैल तक कूड़ा मुक्त हो जाएगा जिला

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020 तक सहारनपुर इतना सुंदर शहर हो जायेगा कि शहर के लोग गर्व के साथ कहेंगे- मेरा सहारनपुर-मेरा अभिमान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:10 AM (IST)
अप्रैल तक कूड़ा मुक्त हो जाएगा जिला
अप्रैल तक कूड़ा मुक्त हो जाएगा जिला

सहारनपुर जेएनएन। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020 तक सहारनपुर इतना सुंदर शहर हो जाएगा कि शहर के लोग गर्व के साथ कहेंगे- मेरा सहारनपुर-मेरा अभिमान है। स्मार्ट सिटी के तहत करीब एक हजार करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतरने वाली हैं। नौ डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है, इन योजनाओं की निविदा जारी हो चुकी हैं। 400 करोड़ रुपये का स्मार्ट रोड का प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति तथा एक करोड़ से ई-लाइब्रेरी विकसित की जा रही है।

यही नहीं स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे अप्रैल तक सहारनपुर कूड़ा मुक्त हो जाएगा।

बुधवार को नगरायुक्त ने निगम कार्यालय में संपन्न हुई पत्रकारवार्ता में कहा कि अप्रैल तक सहारनपुर को कूड़ा मुक्त करने का प्रयास है। कोशिश यह है कि दस बजे के बाद कूड़ा शहर में दिखायी नहीं दें। स्मार्ट सिटी के लिए सूरत के साथ सहारनपुर स्मार्ट सिटी का एमओयू साइन होना है। सूरत में जो योजनाएं क्रियान्वन की स्थिति में आ गई हैं। उनकी तकनीक सहारनपुर को मिल सकेगी। पांवधोई व ढमोला नदी की सफाई व सौंदर्यकरण के अत्तवा नदियों का रिवर फ्रंट बनाया जायेगा। उदगम स्थल तक पांवधोई के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने की भी योजना है। घंटाघर के पांचों सड़कों को स्मार्ट रोड बनाया जायेगा तथा घंटाघर चौराहा सहित अनेक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। नेताजी सुभाष पार्क व गांधी पार्क के अलावा शहर के सभी पार्कों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की ²ष्टि से शहर में एक हजार सीसी कैमरे प्रमुख बाजारों में लगाए जाएंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए 40 कमरों का एक महिला हॉस्टल बनाया जायेगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में आठ करोड़ की लागत से बटर फ्लाई पार्क के अलावा योगा व नाना नानी पार्क विकसित किया जा रहा है और गांधी पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बजट की कमी नहीं है, मार्च तक सभी मार्गों के सुधार का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बस अड्डे स्थानांतरित किए जाने है 15 फरवरी से ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलेगी।

स्कूल बसों को 10-10 मिनट के गेप से रवाना करने तथा ट्रैक्टर ट्रालियों के निकलने का समय फिक्स करने को तमाम विभागों से बात हुई है। उन्होंने शहर के लोगों से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर जाकर सहारनपुर के बारे में अपनी राय साझा करें कि सहारनपुर रहने लायक शहर है। पत्रकार वार्ता के दौरान स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी बीके सिंह, महाप्रबंधक जल एएन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी