सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन झुलसे

सहारनपुर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में करीब तीन दर्जन मजदूर काम कर रहे थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 03:29 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 03:29 PM (IST)
सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन झुलसे
सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन झुलसे

सहारनपुर, जेएनएन। पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट से दोपहर में आराम करने वालों की नींद टूट गई। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पुआरका का है। जबरदस्त विस्फोट में आधा दर्जन मजदूर झुलस गए हैं। जिनमें से दो की हालत नाजुक है जबकि एक मजदूर फैक्ट्री से लापता है।

सहारनपुर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में करीब तीन दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। जोरदार विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी के बीच छह मजदूर आग की लपटों में झुलस गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। एक मजदूर का अभी पता नहीं चल पा रहा।

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चंद्र नगर के रहने वाले सरदार लवली सिंह की पुआरका मे पटाखा फैक्ट्री है। रविवार को भी अन्य दिनों की तरह अंदर काम चल रहा था। इसी बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री में विस्फोट हुआ और आग लग गई। आग लगने से अंदर काम कर रहे करीब 30 मजदूर फंस गए। पता लगते ही सीएफओ तथा कोतवाली देहात पुलिस मौके पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू किया। इसमें आग से बुरी तरह से झुलसे हसीन तथा एक अन्य मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतुल नाम के एक मजदूर की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया अधिकारी मान रहे हैं कि शार्ट सर्किट से पटाखों में विस्फोट हुआ और आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी