पॉलीथिन प्रतिबंध को जागरूकता रैली निकाली

सहारनपुर : पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने को चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आइटीसी के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 11:10 PM (IST)
पॉलीथिन प्रतिबंध को जागरूकता रैली निकाली
पॉलीथिन प्रतिबंध को जागरूकता रैली निकाली

सहारनपुर : पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने को चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आइटीसी के पर्यावरण संरक्षण में लगे एनजीओ ने रैली निकाल कर लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।

सोमवार को आईटीसी के एनजीओं सुनहरा कल व अन्य संगठनों की रैली को नगर निगम से नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र ¨सह ने हरी दिखा कर रवाना किया। रैली निगम से चलकर कुतुबशेर चौक, अंबाला रोड, घंटाघर, सोफिया मार्किट रोड, कचहरी पुल, कोर्ट रोड़ दीवानी तिराहा, कलेक्ट्रेट होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची जहां डीएम आलोक पाण्डेय ने समापन किया। रैली में कार्यकर्ता हाथों में पॉलीथिन हटाओं पर्यावरण बचाओं बैनर स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर व पंपलेट वितरित कर लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते चल रहे थे। रैली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके त्रिपाठी, निगम के तमाम सफाई निरीक्षक, एनजीओ पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

----------

सूद बने जिला वाल्मीकि सभा अध्यक्ष

जासं, सहारनपुर : जिला वाल्मीकि सभा के चुनाव में बृज मोहन सूद जिलाध्यक्ष चुने गए। सभा के मुख्य संरक्षक विशंभर ¨सह ने बताया कि गत दिवस मतदान उनके अलावा मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार चंद्रा, व उप चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। कुल मतदान 61.9 प्रतिशत हुआ तथा 29400 वोट पड़े। जिसमें बृजमोहन सूद को 19206 मत प्राप्त हुए तथा वह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रत्याशी विश्वास कांगड़ा को 9821 मत मिले तथा 373 मत रद्द घोषित किए गए। इस दौरान मिठ्ठन लाल बिरला, अजय बिरला, बृजमोहन चनालिया, विनोद घावरी, ओपी कल्याण, धनपाल तेश्वर, धर्मपाल चंचल, सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी