पर्यावरण संरक्षण को पेड़ पौधे जरूरी : पारुल बहन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव चौक शाखा की ब्रह्माकुमारी बहनों ने दूसरे दिन शनिवार को भी नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। देवबंद मंडी समिति परिसर में बहनो द्वारा विभिन्न किस्म के 35 पौधे लगाए और उनको हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान बीके कविता व पारूल बहन ने कहा कि आज वर्तमान में जिस तेजी के साथ हरे भरे वृक्षों का कटान हो रहा है। उससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ने लगा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को पेड़ पौधे जरूरी : पारुल बहन
पर्यावरण संरक्षण को पेड़ पौधे जरूरी : पारुल बहन

सहारनपुर, जेएनएन। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव चौक शाखा की ब्रह्माकुमारी बहनों ने दूसरे दिन शनिवार को भी नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

देवबंद मंडी समिति परिसर में बहनो द्वारा विभिन्न किस्म के 35 पौधे लगाए और उनको हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान बीके कविता व पारूल बहन ने कहा कि आज वर्तमान में जिस तेजी के साथ हरे भरे वृक्षों का कटान हो रहा है। उससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ने लगा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। शिवानी और अरविद ने कहा है की वृक्ष मानव जीवन का आधार है। इसलिए हम सबको पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल कर उनको हरा भरा रखना होगा। इस दौरान सुलोचना माता ऋ षिपाल, आयुष आदि मौजूद रहे।

--

--

सी-18 टोल प्रबंधन ने किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टोल प्लाजा के प्रशासनिक अधिकारी राजेश पांडेय ने रोहाना टोल प्लाजा के किनारे पौधे रोप कर पौधारोपण अभियान का श्री गणेश किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्धता कायम रखने के लिए सभी को बढ़-चढ़कर पौधे लगाने चाहिए ताकि लोगों को शुद्ध हवा, पानी मिल सके। श्री पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी जगह शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया और मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने स्टाफ कर्मचारियों के संग मिलकर हाइवे किनारे विभिन्न किस्मों के पौधे लगाये गये।

chat bot
आपका साथी